हल्द्वानी: दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार,ये मुझे बदनाम करने की कोशिश है – आरोपी मुकेश बोरा

हल्द्वानी: दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार,ये मुझे बदनाम करने की कोशिश है – आरोपी मुकेश बोरा

महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भगाने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है, साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है। एसएस एमपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब औऱ दिल्ली में डेरा डाले थी।

इधर आरोपी मुकेश बोरा उसके खिलाफ राजनीति साजिश रची गई जो लोग उसे चुनाव में हारा नही पाये उन्होंने मुझे बदनाम करने की कोशिश उसने कहा कि उसे न्याय पालिका और गोलजू देवता पर पुरा भरोसा है जल्द ही सब ठीक होगा।

बाइट : प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक

बाईट, मुकेश बोरा आरोपी।

और पढ़े  भराड़ीसैंण विस सत्र: CM धामी बोले-जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे, बजट ही नहीं हर क्षेत्र में हुई तरक्की
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग, हिमस्खलन से रास्ता बंद, टीमें रेस्क्यू में जुटीं

    केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ के फंसे होने की सूचना पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। 27 अक्तूबर को गंगोत्री…