भारती सिंह ने विदेश में कराया दूसरे बच्चे का जेंडर चेक? ट्रोल करने वालों को कॉमेडियन ने दिया करारा जवाब

Spread the love

भारती सिंह ने परिवार वालों और फैंस को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी हाल ही में साझा की। यह जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग चैनल पर शेयर की थी। जिसमें बड़े बेटे गोला के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिसमें लिखा था कि वह बड़ा भाई बनने वाला है। फैंस भारती सिंह के लिए खुश हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा चल पड़ी है कि भारती ने विदेश में दूसरे बच्चे का जेंडर चेक करा लिया है। इस बात को लेकर भारती ने चुप्पी तोड़ी है और सच को सबके सामने रखा है।

भारती ने दूसरे बच्चे के जेंडर चेक पर क्या कहा? 
भारती सिंह ने अपने व्लॉग में कहा, ‘कुछ लाेगों ने मुझे मैसेज करके कहा कि आप विदेश में हैं, तो पता कर लीजिए कि लड़का है या लड़की। लेकिन हम नियम नहीं तोड़ते हैं। मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। हमें भगवान बेटा दे या फिर बेटी, हमें स्वीकार है। हमारे परिवार ने भी हमें ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहा है। हम क्यों करें ये सब?’
हर्ष ने अलग ही बात सामने रखी 
आगे व्लॉग में भारती के पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘और हम सस्पेंस क्यों खत्म करें। सस्पेंस का भी अपना मजा होता है।’ इस बात पर भारती सिंह भी हामी भरती हैं। आगे व्लॉग में वह अपने बड़े बेटे गोला के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं।

प्रेग्नेंसी में भी एक्टिव हैं भारती सिंह 
भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में काफी एक्टिव हैं। वह परिवार के साथ विदेश में घूम रही हैं। अपने व्लॉग चैनल के लिए वीडियो बना रही हैं। साथ ही पिछले दिनों एंकरिंग करते हुए भी उन्हें देखा गया। बताते चलें कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काफी एक्टिव रहीं, डिलवरी के आखिरी समय तक काम करती रहीं।

और पढ़े  भीषण गर्मी से भारत, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देश बेहाल,क्यों बने ऐसे हालात?

Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट: गंभीर स्वास्थ्य स्थिति होने पर करेंगे विचार’, आसाराम को सुप्रीमकोर्ट से कोई राहत नहीं

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने राजस्थान…


    Spread the love

    मोबाइल नंबर शेयर करने का झंझट खत्म: इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी आ रहा यूजरनेम फीचर, जानें इसके 5 फायदे

    Spread the love

    Spread the loveमैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम फीचर पर काम…


    Spread the love