भराड़ीसैंण- अग्निवीर कैडेट्स के बीच पहुंचे CM धामी, कहा- भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने सहजता से जवाब दिया।

संवाद के दौरान शंकर सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सैनिक पुत्र होने के कारण आपने सैनिकों के जीवन और गतिविधियों को नजदीक से देखा है, क्या आपका मन सेना में जाने का नहीं हुआ? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में जाना अन्य सेवाओं की अपेक्षा अत्यंत सम्माननीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन को भी एक सैनिक के जीवन की तरह अनुशासित और समर्पित मानकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने पिताजी के साथ रहते हुए उन्होंने सेना के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को करीब से देखा है। जिस प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ हमारे सैनिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उसी भावना से वे प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उत्तराखंड की जनता की सेवा करने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है। रक्षा क्षेत्र में भारत का निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है और भारतीय सेना वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सक्षम सेना के रूप में स्थापित हुई है। सेना का निरंतर आधुनिकीकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें राज्य के वीर बलिदानियों की गौरवगाथाएं और स्मृतियां संजोई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे पूर्व सैनिकों को अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। इस अवसर पर यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.), पूर्व सैनिक व बड़ी संख्या में अग्निवीर मौजूद रहे।

हमारे रोजगार के लिए क्या व्यवस्था कर रही सरकार?
ओपी कंडारी ने पूछा कि जब हम अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा पूरी कर वापस आएंगे, उसके बाद सरकार हमारे रोजगार के लिए क्या व्यवस्था कर रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा भी अनेक क्षेत्रों में अग्निवीरों को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर अग्निवीर के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

और पढ़े  ईरान पर होगी सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई',अमेरिका की ईरान के सहयोगियों को चेतावनी

आपकी पहचान धाकड़ धामी के रूप में क्यों बनी?
रितेश पंवार ने पूछा कि आपकी पहचान धाकड़ धामी के रूप में क्यों बनी? मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का व्यवहार जनता के साथ सदैव सौम्य होना चाहिए। हालांकि राज्यहित और जनहित में कई बार कठोर और साहसिक निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और दंगा रोधी कानून भी लागू किया गया है। पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

आप अपने परिवार को कैसे समय दे पाते हैं?
हिमांशु रौतेला ने पूछा कि आप परिवार को कैसे समय दे पाते हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जाती हैं। प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश के सभी लोग उनका परिवार हैं और सभी गांव उनके अपने गांव हैं। अमन सेमवाल ने पूछा कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान का क्या राज है? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कार्य करने की ऊर्जा और प्रेरणा जनता के आशीर्वाद से मिलती है। आज अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड अग्रणी स्थान पर है।


Spread the love
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love