हरिद्वार: झोपड़ी में अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भारतीय पति भी पकड़ा..

 

नगर कोतवाली पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक झोपड़ी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया है। महिला के नाबालिग पुत्र को भी संरक्षण में लिया गया है। महिला बांग्लादेश में मौजूद भाई और पिता के संपर्क में थी।

महिला के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल बरामद किया गया। महिला और उसके पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, जिलेभर में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और एलआईयू की टीम ने रोड़ीबेलवाला में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में सत्यापन किया। तभी एक झोपड़ी में एक महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगने पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच की। तब सामने आया कि महिला और उसका 15 वर्षीय पुत्र बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीके से यहां रहे हैं। महिला ने यूपी निवासी व्यक्ति से शादी की है।

एसएसपी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में अपना असली नाम रूबीना अख्तर निवासी मुरदपुर रोड थाना श्यामपुर मॉडल स्टेशन ढाका बांग्लादेश बताया है। रूबीना अपने पहले पति भोजलू से हुए बेटे को पांच वर्ष की उम्र में चोरी-छिपे भारत ले आई थी। भारत में रहते हुए उसने संतोष प्रसाद दुबे निवासी ग्राम बमरोली थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत यूपी से शादी की और उससे उसकी एक तीन साल की बेटी भी है।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब

बताया कि संतोष ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर रूबीना का नाम और पता भारतीय रिकॉर्ड में दर्ज करवाया। झोपड़ी की तलाशी में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रतियां और एक प्रार्थना पत्र भी मिला है। रूबीना ने भारत की नागरिकता की कोशिश के लिए प्रार्थना पत्र भी भेजे थे। मोबाइल जांच में भी पता चला कि रूबीना आईएमओ एप के जरिए अपने बांग्लादेश में मौजूद भाई और पिता से संपर्क में थी।

रूबीना को अवैध रूप से भारत में रहने और संतोष प्रसाद दुबे को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने 15 वर्षीय बेटे को भी बांग्लादेश से लेकर आई थी। किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…