चमाेली- सुबह 4 बजे खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ,जयकारे के साथ पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु

 

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की।

 

भोग लगाने के बाद सुबह करीब 10 बजे भक्तों के साथ डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को डोली अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।

और पढ़े  देहरादून: BJP की संगठनात्मक बैठक में जुटे मंत्री और पदाधिकारी, राम माधव, बांसुरी स्वराज करेंगी संबोधित
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…