देहरादून- BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दून में दूसरा दिन, विधायकों की कमियां गिनाईं, पदाधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देहरादून दौरे के दूसरे दिन सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में जहां कमियां गिनाईं, वहीं सीधे संदेश भी दे दिया कि अनुशासन व एकजुटता से राज्य में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। दिनभर चली बैठकों में नवीन हर विधानसभा सीट से लेकर बूथों तक की जमीनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। जहां किसी ने गलत जानकारी दी तो उसे तुरंत टोक भी दिया।

 

राजपुर रोड स्थित एक होटल में नवीन ने सांसद व विधायकों की बैठक ली। हर विधायक, सांसद की बात सुनी। सामने उम्र में उनसे बड़े तमाम सांसद व विधायक थे। अध्यक्ष ने कुशल नेतृत्वकर्ता की भांति इशारों-इशारों में सबकी कमियां गिनाईं। विवादों पर अपना रुख भी स्पष्ट किया। पहले से रेकी करके पहुंचे नवीन ने यह संदेश दे दिया कि एकजुटता से ही जीत की हैट्रिक लगेगी। यह भी साफ कर दिया कि घर की बात कमरे के भीतर ही रहनी चाहिए, सोशल मीडिया पर नहीं जानी चाहिए। विधायकों को धरातल पर काम करने का संदेश दिया तो पार्टी अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।

 

23 हारी सीटों पर जीत की जिम्मेदारी सांसदों को
पिछले चुनाव में भाजपा जिन 23 विधानसभा सीटों पर हारी थी, उन पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंभीर नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सीटों पर जीत का दारोमदार राज्यसभा व लोकसभा सांसदों का होगा। संगठन की ओर से भी यहां पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। 2022 के चुनाव में भाजपा यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, धारचूला, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, लोहाघाट, हल्द्वानी, जसपुर, बाजपुर, किच्छा, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा सीट पर हारी थी।

और पढ़े  हल्द्वानी: छात्रा से अभद्रता...फिर कोतवाली में धरना, MBPG कॉलेज में चुनावी बवाल, छात्रनेता को रास्ते में पीटा

राष्ट्रीय महासचिव बोले- पांडेय जी चाहते क्या हो?
बैठक के दौरान जब विधायक अपनी बात रख रहे थे तो गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय अपनी पीड़ा बयां करने लगे। उनका कहना था कि उन पर भू-माफिया जैसा टैग लग रहा है, जिससे पार्टी की भी छवि खराब हो रही है। इस पर राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने उनसे पूछा, पांडेय जी चाहते क्या हो? विधायक ने बोल दिया सीबीआई जांच। इसके बाद उन्होंने ठीक है बोलकर विधायक को बैठा दिया।

बूथ की गलत जानकारी दी तो टोक दिया
जब अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे तो उनसे बूथों की जानकारी भी ली। एक पदाधिकारी ने बताया कि 100 बूथों पर काम किया गया है तो उन्होंने टोक दिया। कहा, 100 नहीं 83 बूथों पर ही काम हुआ है।

कल लौट जाएंगे नवीन
भाजपा अध्यक्ष का तीन दिवसीय दौरा शनिवार को संपन्न हो जाएगा। सुबह टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बूथ अध्यक्ष के घर पर भोजन करेंगे और बूथ कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसके बाद सीएम आवास में युवा संवाद का हिस्सा लेंगे। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। फिर शाम को 4:30 बजे लौट जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल ने कहा- सड़कों के गड्ढे देख पर्यटक सोचेंगे यह जिला दरिद्र और निर्धन है

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले की सड़कों की दशा बेहद खराब है। सड़कों के गड्ढों के चलते नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों में भी इसका गलत संदेश जाएगा और पर्यटक यह…


    Spread the love

    हल्द्वानी: छात्रा से अभद्रता…फिर कोतवाली में धरना, MBPG कॉलेज में चुनावी बवाल, छात्रनेता को रास्ते में पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी माहौल तैयार हो चुका है। प्रचार-प्रसार के दौरान आपसी विवाद के मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक प्रत्याशी की समर्थक छात्रा…


    Spread the love