रुद्रप्रयाग: चंद्रशिला में बिजली गिरने से 2 भाइयों की मौत, लखनऊ और उन्नाव के दो पर्यटक घायल

तुंगनाथ स्थित चंद्रशिला में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे बज्रपात होने से लखनऊ निवासी दो भाइयों की मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि वज्रपात से लखनऊ के अभिनव वाजपेयी (19) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि उनके सगे भाई अभिषेक (22) की कुछ देर बाद अस्पताल में मौत गई।

दो अन्य आजन मिश्रा, लखनऊ व शुभम शुक्ला उन्नाव भी घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया है। वहीं, मक्कूमठ तुंगनाथ के पंच पुरोहित समिति के अध्यक्ष रेवाधर मैठाणी ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन, पर्यटन अधिकारी से यहां घायलों को लाने के लिए स्ट्रैचर की मांग की थी जो पूरी नहीं हुई है।

और पढ़े  मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…