बागेश्वर: भागीरथी गधेरे के पास मिला नवजात का शव, सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों की पड़ी नजर, पुलिस पहुंची

नगर के कांडा रोड स्थित मीट बाजार के समीप भागीरथी गधेरे में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगरपालिका के पर्यावरण मित्र क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गधेरे में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी।

पर्यावरण मित्रों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार शव पुरुष नवजात का है।
प्रथम दृष्टया नवजात के मृत पैदा होने के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गधेरे में नवजात का शव किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।
और पढ़े  ऋषिकेश: पंजाबी गायक दिलजीत पहुंचे तीर्थनगरी, गंगा तट पर बिताया समय, खूबसूरत वादियों का किया दीदार
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…