बदरीनाथ धाम के कपाट बंद- सेना की बैंड धुन और श्रद्धालुओं के कीर्तन-भजन से गुंजायमान हुई बदरीशपुरी,हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

Spread the love

य बदरी विशाल के जयघोष के साथ मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में छह माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। सेना की मधुर बैंड धुन और श्रद्धालुओं के कीर्तन-भजन से बदरीशपुरी गुंजायमान हाे उठी। धाम में करीब 5000 श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos

कपाट बंद होने के मौके पर बदरीनाथ मंदिर को फूूलों से सजाया गया था। मंगलवार सुबह पांच बजे बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा हुई। इसके बाद बाल भोग व दिन का भोग लगाया गया। इस बीच मंदिर में श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन करते रहे। भोग लगने के पश्चात रावल अमरनाथ नंबूदरी ने सायंकालीन पूजाएं संपन्न की।

अपराह्न डेढ़ बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई। बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी मंदिर से लक्ष्मी की मूर्ति को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान किया।

 

इसके बाद माणा गांव की महिलाओं द्वारा बुनकर तैयार किए गए घृतकंबल को बदरीनाथ भगवान को ओढ़ाया गया। इस दौरान बदरीश पंचायत में विराजमान उद्धव और कुबेर की प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह से मंदिर प्रांगण में लाया गया।

Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित धर्माधिकारी, वेदपाठी व अन्य आचार्यगण मंदिर की परिक्रमा करने के बाद सिंहद्वार से होते हुए बाहर आए। अपराह्न ठीक दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर और सिंहद्वार के कपाट बंद कर दिए गए। सायंकाल को कुबेर की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर पार्षद हत्याकांड- पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड, एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी शूटर को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love