बदरीनाथ धाम: श्रद्धालु अब ध्यान गुफाओं में रात्रि प्रवास कर सकेंगे, जुटाई जा रही सभी सुविधाएं, जानें कब से होगा संचालन

 

बदरीनाथ धाम में ध्यान गुफाओं को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को गुफा में बेड, बिजली, इलेक्टि्रक केटल और कंबल की सुविधा मिलेगी। इन दिनों बर्फबारी से क्षतिग्रस्त गुफाओं का सुधारीकरण कार्य चल रहा है।

नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से आगामी एक जुलाई से ध्यान गुफा का संचालन शुरू किया जाएगा। बदरीनाथ मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर नीलकंठ पर्वत की तलहटी में ऋषिगंगा फॉल के समीप चार ध्यान गुफा निर्मित की गई हैं। इनका निर्माण नगर पंचायत बदरीनाथ ने वर्ष 2022 में किया था।

यहां दो गुफा पत्थर की और दो सीमेंटयुक्त हैं। चारधाम यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु इन गुफाओं में ध्यान करने पहुंचते हैं। मगर सुविधाएं न होने के कारण नगर पंचायत श्रद्धालुओं को यहां रात्रि प्रवास की सुविधा नहीं देता। बीते वर्षों में अभी तक 41 श्रद्धालु इन गुफाओं में ध्यान करने पहुंचे हैं। यहां ध्यान, साधना करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता था।

अब नगर पंचायत की ओर से गुफाओं को सुविधासंपन्न बनाया जा रहा है। यहां बिजली की सुविधा दी जा रही है जिससे श्रद्धालु यहां ध्यान, साधना कर रात को प्रवास भी कर सकेंगे। गुफाओं के बाहर शौचालय की सुविधा भी दी जाएगी।

 

नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता सुनील पुरोहित ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बदरीनाथ में ध्यान गुफाओं को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त गुफाओं का इन दिनों सुधारीकरण कार्य चल रहा है। एक जुलाई से इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यहां निवास करने वाले श्रद्धालुओं से अब शुल्क लिया जाएगा। पंचायत के बोर्ड की ओर से शुल्क का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर: बिजली चोरी पर एक्शन...80 से अधिक स्थानों पर छापा, विजिलेंस-यूपीसीएल की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप

 

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…