1 लाख का इनामी बबलू सिंह गिरफ्तार, मंगेतर के सामने युवती से की थी दरिंदगी, दोनों पैरों में लगी गोली

 

 

तेहपुर मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी की वारदात में करीब 10 दिन से फरार भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह बृहस्पतिवार भोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके दोनों पैरों पर गोली लगी है। आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बाग में मंगेतर संग घूमने गई युवती को 24 अप्रैल को भाजपा नेता बबलू सिंह ने अपने साथियों युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ पकड़ा था। बंधक बनाकर युवती के साथ युवराज सिंह ने दुष्कर्म किया था। ललित और बबलू सिंह ने अश्लील हरकतें की थी। 

अश्लील वीडियो भी बनाए थे
आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो बनाए थे और वायरल की धमकी देकर रुपये भी वसूले थे। पुलिस ने युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेता बबलू सिंह करीब 11 दिन बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास छिपा था।

 

आरोपी के दोनों पैरों पर लगी गोली
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। बचाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की गोलियां आरोपी के दोनों पैरों पर लगी। इसके बाद उसे पकड़ा जा सका। आरोपी बबलू पर प्रयागराज एडीजी की ओर से एक लाख का इनाम रखा गया था।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…