देवर ने भाभी के साथ ये क्या किया, आधी रात को घर में मच गई चीख-पुकार

Spread the love

ति से विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर ससुराल पहुंची विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नाई की मंडी इलाके की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह ताजगंज क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने न्यायालय में घरेलू हिंसा और भरण पोषण का वाद दर्ज कराया था।

न्यायालय ने 2500 रुपये माह भरण पोषण के और साझी गृहस्थी में रहने के आदेश दिए थे। 23 अप्रैल की दोपहर पुलिस उन्हें ससुराल छोड़कर आई थी। रात में देवर कमरे में घुस आया। उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आए पति ने विरोध किया तो उसने पीड़िता और पति के साथ मारपीट की।

देवर ने गला दबाया और सिर के बाल उखाड़ दिए। वह जान बचाकर भागी। शोर सुनकर सास और जेठ आ गए। पुलिस शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

Spread the love
और पढ़े  चंपय राय सहयोगियों से बोले- SIT की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा, यहां रुकने की चर्चा
  • Related Posts

    एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर…


    Spread the love

    रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में रविवार देर रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय विपिन कुमार की पेट…


    Spread the love