अयोध्या- 19 मार्च को राम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी

Spread the love

योध्या राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है।बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को कई अहम जानकारियां दीं।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई।राष्ट्रपति 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी और लगभग 4 घंटे वहां रहेंगी।राष्ट्रपति के दौरे के दौरान श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे।कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर के निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष योजना बनाई जा रही है।नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।अब केवल दो प्रमुख कार्य बाकी हैं – हुतात्मा स्मारक और अस्थायी मंदिर का निर्माण।रामलला के सूर्य तिलक की परंपरा को बनाए रखने के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट और ऑप्टिका कंपनी के साथ 10 साल का अनुबंध किया गया है।राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दी जाएंगी और प्रतिदिन करीब 5 हजार श्रद्धालु पास के आधार पर परकोटा सहित सभी मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल सील
  • Related Posts

    UP में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, शिक्षक 10 और छात्र पढ़ रहे केवल 19…

    Spread the love

    Spread the loveतीन मंजिल की अच्छी बिल्डिंग है। स्मार्ट क्लास के साथ लैब भी है। महिला छात्रावास में 39 बेड और जिम की सुविधा भी है। सेमिनार हाल और लाइब्रेरी…


    Spread the love

    गैस सिलिंडर न लाने पर पत्नी ने दुपट्टे से फंदा बनाकर लगाई फांसी, बाजार गया था पति, लौटा तो मिली लाश

    Spread the love

    Spread the loveकोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर में शनिवार को पति के सिलिंडर न लाने व अन्य विवाद के बाद पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन…


    Spread the love