अयोध्या- 19 मार्च को राम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी

अयोध्या राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है।बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को कई अहम जानकारियां दीं।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई।राष्ट्रपति 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी और लगभग 4 घंटे वहां रहेंगी।राष्ट्रपति के दौरे के दौरान श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे।कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर के निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष योजना बनाई जा रही है।नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।अब केवल दो प्रमुख कार्य बाकी हैं – हुतात्मा स्मारक और अस्थायी मंदिर का निर्माण।रामलला के सूर्य तिलक की परंपरा को बनाए रखने के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट और ऑप्टिका कंपनी के साथ 10 साल का अनुबंध किया गया है।राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दी जाएंगी और प्रतिदिन करीब 5 हजार श्रद्धालु पास के आधार पर परकोटा सहित सभी मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक

    ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाले लखनऊ के रहने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दीक्षित अभी वायुसेना के…

    UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी

    उत्तरप्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।…