अयोध्या: प्राचीन भरत मंदिर के पुजारी की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

अयोध्या –
जिले के पूराकलंदर के नंदीग्राम भरतकुंड स्थित प्राचीन भरत मंदिर के पुजारी की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। आरोपी ने हत्या कर कर शव को ताले के अंदर बंद कर दिया था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर मंदिर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह ने पुजारी को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देते हुए घटनास्थल की पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार भरतकुंड स्थित मंदिर के पुजारी हनुमान दास की 64 वर्षीय पत्नी यशोदा से कल्याण भदरसा बररोइया निवासी पवन पांडेय की पत्नी करवा चौथ के लिए कुछ सामग्री मांगने गयी थी, लेकिन यशोदा के पूजा पाठ में व्यस्त होने की वजह से सामान नही दे सकी। पूजा करने के बाद यशोदा सामग्री लेकर पवन के घर पहुंची तो किसी बात को लेकर नाराज पवन ने दरवाजा बंद कर लोहे की राड से यशोदा के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिये, जिससे सिर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही महिला की मौत हो गयी।
चीख पुकार सुन कमरे से बाहर दौड़ी पवन की पत्नी ने स्थित देखकर किसी तरह घर से बाहर आकर पूरी जानकारी मृतका के पुत्र कन्हैया व आसपास के लोग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर लोगों ने देखा कि आंगन का दरवाजा अंदर से बंद कर आरोपी मंजन कर रहा था। मौके से ही ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त राड को बरामद कर लिया गया है।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…