अयोध्या- तेज हुआ मंदिर निर्माण का कार्य क्योंकि छुट्टी पर गए मजदूर व कारीगर लौट आए हैं।

Spread the love

राममंदिर निर्माण की गति एक बार फिर तेज हो गई है। दीपावली व छठ पर्व पर छुट्टी पर गए मजदूर व कारीगर लौट आए हैं। बुधवार से निर्माण कार्यों की गति बढ़ा दी गई है।

राममंदिर के शिखर सहित परकोटा, सप्तमंडपम व शेषावतार मंदिर के निर्माण का काम एक बार फिर गति पकड़ने लगा है। बताया गया कि लगभग 1800 मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर मजदूर व कारीगर छुट्टी पर चले गए थे जिसके चलते पखवाड़े भर से राममंदिर निर्माण की गति प्रभावित थी, अब मजदूर लौट आए हैं।

 

राममंदिर के शिखर निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। शिखर की आठवीं लेयर ढाली जा रही है। इसके अलावा सप्तमंडपम के सात मंदिरों का काम भी तेज कर दिया गया है। वहीं शेषावतार मंदिर की नींव का काम पूरा होने के बाद स्ट्रक्चर का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि राममंदिर के प्रथम व दूसरे तल पर लगने वाले दरवाजों को स्वर्ण जड़ित करने की तैयारी भी की जा रही है। हैदराबाद के कारीगर इन दोनों तल के दरवाजों को आकार दे रहे हैं। दरवाजों की माप ली जा चुकी है, पहले इन पर तांबे की परत चढ़ाई जाएगी फिर सोना जड़ा जाएगा।

राममंदिर के गर्भगृह के सभी दरवाजे पहले से ही स्वर्णजड़ित हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि छुट्टी पर गए मजदूर लौट आए हैं, काम की गति तेज हो गई है। परकोटा सहित अन्य निर्माण के लिए दो शिफ्टों में आठ-आठ घंटे मजदूर काम कर रहे हैं।

और पढ़े  UP में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, शिक्षक 10 और छात्र पढ़ रहे केवल 19...

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love