अयोध्या: सूर्य तिलक के साक्षी बनेंगे देश-दुनिया के लोग,4 मिनट तक राम के ललाट पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें

Spread the love

 

राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। रामनवमी मेले को ऐतिहासिक बनाने की कार्ययोजना शुरू कर दी गई है। रामनवमी पर इस बार भी रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इसको लेकर इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने कुछ दिन पहले ही राममंदिर का निरीक्षण भी कर चुकी है। रामलला के सूर्य तिलक के साक्षी देश-दुनिया के लोग भी बन सकेंगे। दूरदर्शन पर पूरे कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए शहर में 50 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।

राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी मेले में 30 से 50 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद है। रामनवमी पर अयोध्या में भव्य रामजन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है। राममंदिर परिसर में नौ दिवसीय उत्सव की योजना बनाई जा रही है। योजना बन जाएगी तो इसकी पूरी सूचना ट्रस्ट की बेवसाइट पर भी डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च से छह अप्रैल तक अंगद टीला के परिसर में अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा सुनाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में रामकथा का आयोजन दूसरी बार होने जा रहा है। इससे पहले प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के क्रम में अंगद टीला परिसर में ही रामकथा महोत्सव का आयोजन किया गया था।

राममंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। गर्भगृह में फूलबंगला झांकी सजेगी। रामनवमी की प्रतिपदा तिथि से ही राम जन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो जाएगा। वाल्मीकि रामायण, रामचरित मानस व आनंद रामायण का नवाह्नपारायण होगा। श्रीराम के मंत्र से एक लाख आहुतियां यज्ञकुंड में अर्पित की जाएंगी। अंगद टीला परिसर में श्रद्धालुओं को निशुल्क भोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी को ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी, इसे सूर्य तिलक का नाम दिया गया है। बताया कि चार मिनट तक 75 मिमी आकार का तिलक रामलला के ललाट को सुशोभित करेगा। बताया कि रामजन्मोत्सव के उत्सव का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। राममंदिर में उस समय कुछ ही श्रद्धालु पहुंच पाएंगे, ऐसे में जो श्रद्धालु राममंदिर परिसर में नहीं पहुंच पाएंगे वे घर बैठक रामलला के सूर्य तिलक के साक्षी बन सकते हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मठ-मंदिरों पर एलईडी स्क्रीन पर पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराने की योजना बनाई जा रही है।

श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम

चैत्र शुक्ल नवमी संवत 2081, छह अप्रैल 2025 रविवार
– रामलला का अभिषेक- सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक।
-पर्दा रहेगा – सुबह 10:30 बजे से 10: 40 बजे तक।
– रामलला का श्रृंगार – सुबह 10: 40 बजे से 11: 45 बजे तक (पर्दा खुला रहेगा)
– पर्दा रहेगा – सुबह 11: 45 बजे (भोग लगेगा)
– श्रीरामलला जन्म, आरती व सूर्य तिलक- दोपहर 12: 00 बजे।

Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर- राजपाल यादव पहुंचे अपनी जन्मभूमि शाहजहांपुर कुण्डरा
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार…


    Spread the love