अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने पेश की आय व्यय की रिपोर्ट, 5 साल में खर्च किए 2150 करोड़, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

 

अयोध्या में रविवार को मणिरामदास की छावनी में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने की। बैठक में ट्रस्ट ने आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रामजन्मभूमि परिसर पर पांच सालों में 2150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंदिर निर्माण पर अकेले 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पांच सालों में ट्रस्ट ने सरकार को 400 करोड़ का भुगतान किया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पांच फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन हुआ। 28 फरवरी 2025 तक पांच वर्षों में ट्रस्ट के एकाउंट से सरकार की विभिन्न एजेंसियों को 396 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। 272 करोड़ सरकार को जीएसटी के रूप में गया है। 39 करोड़ टीडीएस सरकार के एकाउंट में जमा हुआ है। 14 करोड़  लेबर सेस का जमा हुआ है। पीएफ, ईएसआई पर लगभग 7.4 करोड़ रुपये दिया गया है।

 

14.90 करोड़ सरकार को दी रॉयल्टी

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए चार करोड़ रुपये दिए गए हैं। जन्मभूमि के नक्शे को स्वीकृत कराने के लिए पांच करोड़ का भुगतान हुआ। अयोध्या में जमीनें खरीदी हैं। जितने मूल्य की खरीदी, उस पर स्टांप ड्यूटी दी गई है। इस पर करीब 29 करोड़ दिए गए हैं। 10 करोड़ बिजली के बिल के रूप में जमा हुए हैं। 14.90 करोड़ रॉयल्टी के रूप में सरकार को दिया गया है। पत्थर, गिट्टी, ग्रेनाइट जहां से आई, वहां की सरकार को भी रायल्टी दी गई है।

 

और पढ़े  बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…