अयोध्या: रामपथ पर बने बहुमंजिला त्रिवेणी सदन में लगी आग..,दमकलकर्मी बुझाने में जुटे

 

 

अयोध्या में रामपथ स्थित बहुमंजिला त्रिवेणी सदन में मंगलवार को आग लग गई। त्रिवेणी सदन में डॉरमेट्री, दुकान, रेस्टोरेंट और पार्किंग की सुविधा है। धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना कोतवाली नगर के अमानीगंज की है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पछुवा हवा के असर से आग विकराल रूप लेती जा रही है। त्रिवेणी सदन विकास प्राधिकरण का भवन है।

त्रिवेणी सदन का संचालन सुखसागर हॉस्पिटैलिटी करता है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। एसी के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…