अयोध्या- तेज रफ्तार एसयूवी ने मजदूरों से भरी पिकअप में मारी टक्कर, 2 मजदूरों की मौत, 22 मजदूर घायल

अयोध्या- तेज रफ्तार एसयूवी ने मजदूरों से भरी पिकअप में मारी टक्कर, 2 मजदूरों की मौत, 22 मजदूर घायल

भेलसर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप में मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे रौजागांव चीनी मिल के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में पिकअप का डाला टूट गया और मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां एक मजदूर ने वहां पर और दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले दोनाें मजदूर सीतापुर के रहने वाले थे।

सीतापुर से पिकअप में 24 मजदूर मजदूरी करने के लिए मिर्जापुर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप चालक ने अयोध्या में दर्शन करने के बाद मिर्जापुर रवाना होने की योजना बनाई। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर वह लोग जैसे ही रौजागांव चीनी मिल के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पिकअप में भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के डाले का गुल्ला टूटकर डाला नीचे गिरकर गया। उसी के साथ डाले पर बैठे मजदूर भी नीचे गिरकर हाईवे पर रगड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। भोर का समय होने के कारण हाईवे के किनारे दुकानें भी बंद थीं। दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं पड़ रहा था। राहगीरों की सूचना पर रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह, भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र पोखरा निवासी पिकअप चालक तुलसीराम, नीरज, जमुना प्रसाद, अंकित, अनूप, रामू, पूजा, बसंत, करन, किरन, राज, रंगिनी, अजीत, मंजू, बसंती, चंद्ररानी, मंजू देवी, अमृत राज, लखीमपुर के फूलबहेड़ थाना क्षेत्र के रेहुवा निवासी जगतपाल, फरदहा सरैयामाफी निवासी विवेक कुमार, राम किशोर, राम सागर, गंगाराम, जगन्नाथ मंदिर निवासी राघव दास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां पर भर्ती कराया, जहां जमुना प्रसाद (35) को मृत घोषित करके अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में नीरज (38) की मौत हो गई। यहां अंकित, अनूप, मंजू देवी, बसंत व किरन को भर्ती किया गया। शेष घायलों को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा

मालवाहक गाड़ियों से ढो रहे सवारी, प्रशासन मौन
क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था के नाम पर मजदूरों और गरीबों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। मालवाहक और डग्गामार वाहन ओवरलोड सवारियों को भरकर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। चंद रुपयों की खातिर परिवहन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से अवैध वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस लीपापोती में जुट जाती है। आला अफसर जांच का आश्वासन देकर जिम्मेदारियों से इतिश्री कर लेते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्जनों मालवाहक वाहन सवारियां ढो रहे हैं।

जिला अस्पताल में अफरा-तफरी
जिला अस्पताल में मंगलवार की भोर लगभग पांच एक साथ 23 घायल पहुंचे तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एक साथ सभी वार्डों की टीम आनन-फानन बुलाई गई और सभी ने मिलकर प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती योग्य मरीजों को वार्डों में शिफ्ट किया। अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि गंभीर हालत में पहुंचे पांच मरीजों को भर्ती किया गया है।

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…