मूसलाधार बारिश- मूसलाधार बारिश होने से विधानसभा परिसर में भरा पानी, नगर निगम की छत भी हुई लीक

मूसलाधार बारिश- मूसलाधार बारिश होने से विधानसभा परिसर में भरा पानी, नगर निगम की छत भी हुई लीक

लखनऊ में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी हुई कि विधानसभा परिसर के अंदर पानी भर गया है। इस दौरान कर्माचरी और विधानमंडल के सदस्यों का आना-जाना बाधित हो गया। साथ ही बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम की छत भी लीक हो गई।

यूपी विधानसभा में भरे पानी के कई वीडियो सामने आये हैं। परिसर में प्रवेश करती हुई गाड़ियां पानी से गुजरती नजर आ रही हैं। नगर निगर की जिम्मेदारी पूरे शहर को साफ-सुथरा रखने की है। वहीं, बारिश से पहले ही शहर में कहीं जलभराव न हो इसकी जिम्मेदारी भी नगर निगम की होती है, लेकिन यहां तो बारिश से नगर निगम की छत भी लीक हो गई।

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। वहीं, परिसर में पानी भर जाने से विधायकों और कर्मचारियों को निकलने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हुई भारी बारिश से लखनऊ शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ है। इसके पहले मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।
आम तौर पर विधायकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले भवन के प्रवेश द्वार पर जलभराव था और गलियारे और भूतल के कुछ कमरों में भी पानी भर गया था। कर्मचारियों ने पानी निकालने के लिए बाल्टियों और पोछे का इस्तेमाल किया। इस स्थिति के कारण विपक्ष की ओर से कुछ तीखी टिप्पणियां की गईं।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल

समाजवादी पार्टी के महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “राज्य विधानसभा को बजट की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर एक बार की भारी बारिश के बाद यह स्थिति है तो बाकी राज्य भगवान की दया पर है।” हालांकि वे कक्ष प्रभावित नहीं हुए, जहां राज्य विधान सभा और विधान परिषदों के सत्र आयोजित होते हैं। लखनऊ के मध्य में स्थित हजरतगंज चौक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…