अयोध्या- राम नगरी मे सामाजिक कार्य करेगी सामाजिक संस्था

अयोध्या- राम नगरी मे सामाजिक कार्य करेगी सामाजिक संस्था

पूरे देश में सामाजिक कार्य में अग्रणी संस्था शाइनिंग आर्मर रामनगरी अयोध्या में 11 मई 2024, शनिवार को विविध सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। जिसको लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की गई । पत्रकारों के साथ जानकारी साझा करते हुए संयोजक शोभित शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था पूरी देश ने सामाजिक कार्य करती है। संस्था का उद्देश्य गरीबों का उत्थान करना है। हमारी संस्था गरीबों की मदद के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करती हैं ।<strong>अयोध्या- राम नगरी मे सामाजिक कार्य करेगी सामाजिक संस्था</strong> इसी भावना को लेकर शनिवार को राम नगरी अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में पौध रोपण ,अंध विद्यालय मे बच्चों को भोजन कराया जाएगा,वृद्धाआश्रम मे आर्थिक सहायता वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नवजोत सिंह ने बताया कि हम गरीब बच्चों की विभिन्न प्रकार का सहयोग करते हैं।हमारी संस्था मे लगभग 250 सदस्य हैं।
प्रेसवार्ता मे शोभित शुक्ल के साथ नवजोत सिंह, पीयूष, अनुज सिंह,शशांक, अंकित शरन,सचिन चावला व राहुल ठाकुर व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…