अयोध्या: साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा, गूंजे गीत, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी

अयोध्या में शुक्रवार को रामनवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 9 बजे तक करीब 10 श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर लिया। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस वर्ष पिछले साल से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने पहले से ही पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

 

एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।

उधर, रामलला के जन्म के शुभ अवसर पर भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए।

रामभक्तों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट ली। सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के कारण मौसम सख्त बना रहा।

रामभक्तों ने पूरे उत्साह और हर्ष के साथ अपने रामलला का जन्मोत्सव मनाया। इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट बदली। सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के कारण मौसम सख्त बना रहा।

साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा, गूंजे बधाई गीत

भगवान श्रीराम के जन्म होते ही पूरे अयोध्या में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया। इस दौरान साधु-संतों ने राम पथ से राम जन्मभूमि पथ होते हुए श्रीराम मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
जगह-जगह संतों द्वारा बधाई गीत गाए गए। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे और इस अद्भुत दृश्य का आनंद लेते नजर आए। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आयोजन भी किए गए।
और पढ़े  अयोध्या- भाजपा में शामिल होंगे अभय सिंह, गोसाईगंज सीट पर जताई दावेदारी
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…