अयोध्या- रेप कांड: दुष्कर्म मामले में नया खुलासा, पीड़िता के परिवार के साथ हुई थी ये कोशिश.. अब खुलने लगीं एक-एक कड़ियां

अयोध्या- रेप कांड: दुष्कर्म मामले में नया खुलासा, पीड़िता के परिवार के साथ हुई थी ये कोशिश.. अब खुलने लगीं एक-एक कड़ियां

12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को आरोपी पक्ष कई दिन से बरगलाने की कोशिश कर रहा था। निषाद समाज के अन्य लोगों के माध्यम से मामले में समझौता करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस की जांच व परिजनों के बयानों में एक-एक कड़ियां खुल रही हैं।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भदरसा में बालिका से दुष्कर्म के साथ सपा नेता पर दूसरे आरोपी राजू को संरक्षण देने का भी आरोप है। मूलरूप से सीतापुर निवासी राजू ढाई माह पहले खेत में काम कर रही बालिका को बेकरी में काम करने के लिए ले गया था। दर्ज एफआईआर के अनुसार पहले सपा नेता मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

राजू ने वीडियो बनाया और फिर बालिका को ब्लैकमेल करके उसने भी दुष्कर्म किया। बालिका की तबीयत बिगड़ने पर मामला उजागर हुआ तो आरोपी पक्ष के लोग परिजनों को तरह-तरह से बरगलाने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, राजू घटना के बाद से ही सीतापुर में ही छिपा था।

सुलह-समझौता की कोशिशें नाकाम होने पर मुकदमा दर्ज हुआ तो एक-एक कड़ियां खुलने लगीं। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी खुलकर कुछ बोलने से कतरा रही है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के तथ्यों की जानकारी किसी को नहीं दी जा सकती।

आरोपी के परिजन बोले- डीएनए टेस्ट क्यों नहीं करवाती पुलिस
लगातार कई दिन से चल रही कार्रवाइयों के बीच पहली बार आरोपी सपा नेता मोईद खान का परिवार भी सामने आया है। उन्होंने एक मीडिया चैनल पर अपना पक्ष रखा और कार्रवाइयों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता व एकतरफा बताया।

और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

उनके परिवार के आफताब की पत्नी ने कहा कि डीएनए टेस्ट होना चाहिए। यह नाजायज व सरासर गलत हो रहा है। एकतरफा न्यूज दिखाकर बात को इतना बढ़ा दिया गया है। राजू ने थाने में बयान दिया है कि मोईद खान की गलती नहीं है।

उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह बेकरी में काम करता है। सपा का टैग इनके ऊपर लगा है, इसलिए राजनीति हो रही है। बेकरी में काम करने के अलावा राजू से कोई वास्ता नहीं था। मोईद खान के भाई अब्दुल इकरार खान ने कहा कि जो हो रहा है राजनीति के कारण हो रहा है।

यहां से बीजेपी चेयरमैन, लोकसभा सीट सब हार गई, उसी का बदला लिया जा रहा है। जांच करवाइए, अगर दोषी हैं तो कार्रवाई हो, लेकिन दोषी नहीं हैं तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। वह खुद एसओ के बुलाने पर थाने गए थे। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…