अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने पेश की आय व्यय की रिपोर्ट, 5 साल में खर्च किए 2150 करोड़, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Spread the love

 

योध्या में रविवार को मणिरामदास की छावनी में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने की। बैठक में ट्रस्ट ने आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रामजन्मभूमि परिसर पर पांच सालों में 2150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंदिर निर्माण पर अकेले 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पांच सालों में ट्रस्ट ने सरकार को 400 करोड़ का भुगतान किया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पांच फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन हुआ। 28 फरवरी 2025 तक पांच वर्षों में ट्रस्ट के एकाउंट से सरकार की विभिन्न एजेंसियों को 396 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। 272 करोड़ सरकार को जीएसटी के रूप में गया है। 39 करोड़ टीडीएस सरकार के एकाउंट में जमा हुआ है। 14 करोड़  लेबर सेस का जमा हुआ है। पीएफ, ईएसआई पर लगभग 7.4 करोड़ रुपये दिया गया है।

 

14.90 करोड़ सरकार को दी रॉयल्टी

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए चार करोड़ रुपये दिए गए हैं। जन्मभूमि के नक्शे को स्वीकृत कराने के लिए पांच करोड़ का भुगतान हुआ। अयोध्या में जमीनें खरीदी हैं। जितने मूल्य की खरीदी, उस पर स्टांप ड्यूटी दी गई है। इस पर करीब 29 करोड़ दिए गए हैं। 10 करोड़ बिजली के बिल के रूप में जमा हुए हैं। 14.90 करोड़ रॉयल्टी के रूप में सरकार को दिया गया है। पत्थर, गिट्टी, ग्रेनाइट जहां से आई, वहां की सरकार को भी रायल्टी दी गई है।

 


Spread the love
और पढ़े  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को किया सम्मानित, बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा महापाप,देखें विडियो..
  • Related Posts

    पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा

    Spread the love

    Spread the love   बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र…


    Spread the love

    खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार…


    Spread the love