अयोध्या- सर्किट हाउस के सभागार में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी बैठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और चंपत राय ने समारोह के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग

Spread the love

अयोध्या- सर्किट हाउस के सभागार में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी बैठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और चंपत राय ने समारोह के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग

भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के मद्देनजर अयोध्या पहुंचे कृषि मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस के सभागार में स्थानीय व्यापारियों के साथ की बैठक,बैठक राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व स्थानीय व्यापारी रहे मौजूद।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बयान, 22 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्भ गृह में भगवान राम लला को करेंगे स्थापित, समारोह विदेश के कोने-कोने से आएंगे साधु संत व महात्मा, उनके रहने खाने उनके स्वागत की हो रही भव्य तैयारी, स्वागत में अयोध्या वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका, ऐतिहासिक क्षण को स्थानीय व्यापारी संवारे, आए हुए अतिथियों का करें स्वागत,

सूर्य प्रताप शाही का एक और बयान, सनातन धर्म पर हो रही टिप्पणी को लेकर बोले सूर्य प्रताप शाही, कहा आज से नहीं पिछले सैकड़ो वर्षों से सनातन धर्म और आस्थाओं पर चोट करने का काम किया जा रहा है, यह साजिश कभी सफल नहीं हो पाई, मुगलों ने भी किया, अंग्रेजों ने भी किया, कुछ आज के लोग भी कर रहे हैं, हमारी सनातन धर्म आस्था काफी पुरातन है और भारत के आम आदमी के दिलों में गहराइयों तक बसी है, स्वामीनाथ मौर्य इतना अपमानित कर रहे हैं एक दिन आएगा आने वाले दिनों में जनता उनको दंड देगी और ऐसा दंड देगी कि जिंदगी भर याद करेंगे,

और पढ़े  अयोध्या- सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सपा कांग्रेस की आरोप प्रत्यारोप पर बोले सूर्य प्रताप शाही, कहा कांग्रेस कहती है सपा धोखा दे रही है सपा कहती है कांग्रेस धोखा दे रही है, दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं, यही आई एन डी आई ए का चरित्र है, यह उसका चेहरा है, जब चुनाव की घोषणा होती है चुनाव के समय में यूनाइटेड हो जाते हैं और चुनाव आते-आते डिवाइडेड हो जाते हैं, यह हमेशा भाजपा को रोकने के लिए राष्ट्रीय विचारधारा को रोकने के लिए जनता के बेहतर कार्य के लिए यह सबसे बड़े अवरोध हैं इसीलिए प्रधानमंत्री कहते हैं सबसे पहले कांग्रेस को जनता हटाए, जब कांग्रेस समाप्त होगी तो उनके चेले चपेटे भी जो इस समय आकर बात करते हैं वह भी समाप्त हो जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *