अयोध्या- सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

 

स्था, सेवा और रसिक उपासना परंपरा के प्रमुख केंद्र सियाराम किला झुनकी घाट में पूर्वाचार्यों की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। किला के द्वितीय आचार्य महंत मिथिला शरण एवं तृतीय आचार्य महंत किशोरी शरण का पुण्य स्मरण विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ।

यह एक अद्भुत संयोग रहा कि गुरु और शिष्य, दोनों ही आचार्यों का साकेतवास वैशाख कृष्ण अष्टमी की तिथि पर हुआ था। महंत मिथिला शरण का देहावसान 36 वर्ष पूर्व और महंत किशोरी शरण का 27 वर्ष पूर्व इसी पावन तिथि को हुआ था। इस आध्यात्मिक तादात्म्य को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्तमान महंत करुणा निधान शरण के संयोजन में सरयू तट स्थित मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष पूजन, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा, जहां संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उपस्थित होकर आचार्यों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पुण्य स्मरण कार्यक्रम में निर्वाणी अनी के महंत मुरलीदास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत गौरी शंकर दास, पुजारी हेमंत दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास , महंत रामलोचनशरण, महंत रामदास त्यागी, महंत राम नरेश शरण सहित हजारों की संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।

और पढ़े  राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय
  • Related Posts

    राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय

    राम मंदिर परिसर में अब आंतरिक सूचनाओं के लीक होने पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है। मंदिर की व्यवस्था में बदलाव के साथ ट्रस्ट ने कर्मचारियों से लेकर…

    UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी

    पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों की जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद आयकर विभाग ने जुर्माने…