अयोध्या: थाना कुमारगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक ही रात में तीन घरों में चोरों ने की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

 

 

 

योध्या में कुमारगंज थाना पुलिस ने 21 अगस्त की रात क्षेत्र में तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने दो शातिर चोरों वकील अहमद उर्फ सेनापति और अमित पाल को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनके दो साथी चांद मोहम्मद और नाजिर हुसैन अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, चोरों ने झरियक गांव में रेकी कर घर की दीवार फांदकर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस टीम ने छापा मारकर चोरी किए गए आभूषणों के साथ 11 हजार 300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो अवैध असलहे बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी वकील अहमद उर्फ सेनापति थाना कुमारगंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी अमित पाल भी चार गंभीर आपराधिक मुकदमों में नामजद है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि फरार चोरों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  तेल कंपनियों का दावा, UP में पेट्रोल डीजल व एलपीजी का कोई संकट नहीं, CM की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
  • Related Posts

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love