अयोध्या विधायक ने किया दीपोत्सव 2024 की तैयारी का निरीक्षण

Spread the love

राम की पैड़ी, रामकथा पार्क ,नया घाट सहित सरयू आरती स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

 विधायक अयोध्या धाम वेद प्रकाश गुप्ता ने आज जिले के आला अफसरों के साथ दीपोत्सव 2024 को लेकर तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक श्री गुप्ता के द्वारा सर्वप्रथम राम कथा पार्क और नया घाट का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात सरयू आरती स्थल घाट सहित दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी का भी निरीक्षण किया गया।
उन्होंने साथ रहे वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार का दीपोत्सव भव्य से भव्यतम होना चाहिए ,जिसका पूरे विश्व में,अलौकिक,अभूतपूर्व,
अकल्पनीय संदेश जाना चाहिए।
उन्होंने समय से पूर्व सभी तैयारियां को पूर्ण करने पर बल देते हुए कहा कि हमारी व्यवस्थाएं ऐसी होनी चाहिए कि किसी भी अतिथि,श्रद्धालु या साधु संत को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वह यहां आकर दीपोत्सव से यादगार यादें लेकर जा सके।
उन्होंने कार्य कर रही संस्थाओं को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द सभी वॉल राइटिंग,साफ सफाई, विद्युत सजावट,लेजर शो, ड्रोन पिक्चराइजेशन, दीपों को सुचारू तरीके से लगाने आदि कार्यों की भी प्रगति देखते हुए सुझाव दिए।
उनके साथ जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love