अयोध्या- दीपोत्सव और हनुमान जयंती से पहले अयोध्या पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा

 

 

 

दीपोत्सव और हनुमान जयंती से पहले अयोध्या पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, रामलला के किए दर्शन पूजन और रामनगरी में इस समय दीपोत्सव और हनुमान जयंती की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। तो वहीं पूरी रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस मौके का लुफ्त उठाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा अयोध्या आज पहुंचे चुके हैं और प्रभु श्री रामलाल व हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान अयोध्या धर्म सम्राट महंत श्री ज्ञान दास जी महाराज की कृपापात्र शिष्य और हनुमानगढ़ी से संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने आशुतोष राणा को हनुमान जी की प्रतिमा और रामननामी पटका भेंट कर उनका स्वागत किया। आशुतोष राणा ने हनुमान जी की प्रतिमा को अपने सर पर रखकर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और संजय दास जी महाराज का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास भी मौजूद रहे।

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…