अयोध्या: इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद हुमायूं कबीर के बयान का विरोध किया

अयोध्या 6 दिसंबर बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद हुमायूं कबीर के बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले बाबर हमारे मसीहा नहीं हैं। इकबाल अंसारी ने कहा, “यह बयान गलत है और इससे हिंदू-मुस्लिम एकता को नुकसान पहुंचता है।इकबाल अंसारी ने 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा बरसी के अवसर पर कहा, “सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया है और मुसलमानों ने इसे मान लिया है। अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और शहर विकास की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने आगे कहा, “हम सभी को शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब है और हमें इसे बनाए रखना चाहिए।”गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में अयोध्या विवाद पर निर्णय दिया था, जिसमें कहा गया था कि विवादित भूमि राम लला विराजमान को दी जाएगी और मुस्लिमों को 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। इस निर्णय के बाद, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और शहर में शांति और भाईचारा बना हुआ है।

और पढ़े  जेल से निकलने के बाद आजम खां का पहला बयान: 'जो जुल्म संभव थे, वो सब हुए, गुनाह इतना...
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…