अयोध्या: उद्योगपति गौतम अडानी ने परिवार सहित किए रामलला के दर्शन, बोले- ये भावुक करने वाला क्षण

Spread the love

 

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार सहित रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भावुक और गौरव देने वाला क्षण है।

उन्होंने कहा, “मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल भक्ति का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।” उन्होंने ये भी कहा कि अडानी फाउंडेशन इस युग में गुरुकुल की इस संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

Image

इसके पहले, उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से अपने परिवार सहित अडानी रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए।


Spread the love
और पढ़े  Noida Airport- PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, कहा- कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
  • Related Posts

    अयोध्या: हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार

    Spread the love

    Spread the loveहनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधिवत…


    Spread the love

    पुलिस का लुटेरा चेहरा: कारोबारी को लूटने वाले एसआई और सिपाही को जेल, दिखाया था वर्दी का रौब

    Spread the love

    Spread the loveमध्य जिला के देशबंधु गुप्ता रोड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने यूपी के जालौन से आए ज्वेलर को डरा-धमका लूट लिया था। गिरफ्तारी के बाद…


    Spread the love