Noida Airport- PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, कहा- कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकास का रास्ता बताते हुए लोगों के लिए बड़ी यातायात सुविधा बताया है। एक्स पर भी पोस्ट करते हुए बताया कि नोएडा एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी कम हो सकेगी।

 

उन्होंने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के खास ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में से एक है। यात्री सुविधा के अतिरिक्त आयात और निर्यात के लिए यहां बने कार्गो से उद्योगों को बल मिलेगा। उनके एक्स और फेसबुक पर पोस्ट पर बड़ी संख्या में उनके फालोवर्स ने अच्छे कमेंट किए हैं। साथ ही सरकार के इस कदम की तारीफ की है।

पीएम ने 25 नवंबर 2021 को रखी थी नींव
करीब साढ़े चार वर्ष पहले 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर में जिस एयरपोर्ट की नींव रखी थी उसका उद्घाटन शनिवार को करेंगे। साढ़े चार वर्षों में पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सपना वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय ही देखा गया था। हवाई अड्डे के लिए 25 वर्षों की जद्दोजहद चलती रही। वर्ष 2001 में नोएडा से जेवर क्षेत्र आने के लिए लोगों को सिरसा, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा के सकरे रास्ते से घंटों में सफर करना पड़ता था। अब जेवर हवाई उड़ान भरने को तैयार है।

मुख्य रूप से वर्ष 2019 से इस बड़ी परियोजना का मुख्य सफर शुरू हुआ। 29 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का टेंडर मिला। 7 अक्तूबर 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे पर काम शुरू करने के लिए रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए। 18 दिसंबर 2020 को ज्यूरिख इंटरनेशनल और उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधिकारिक एयरपोर्ट नाम के रूप में स्वीकार किया। इसके साथ ही इसके लोगो का अनावरण हुआ।

और पढ़े  हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

1 मार्च 2021 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने प्रदेश सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। 30 अगस्त 2021 को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को मास्टरप्लान पर अंतिम मंजूरी मिली। 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास किया। 3 जून 2022 को एनआईए ने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को ईपीसी ठेकेदार के रूप में चयन किया। टाटा कंपनी ने निर्माण शुरू किया। 28 नवंबर 2022 को हवाई अड्डा परिसर पर रोजेट होटल खोलने के लिए अनुबंध हुआ। 10 फरवरी 2023 को एनआईए ने मल्टी-मॉडल कार्गो हब विकसित करने के लिए एयर इंडिया एसएटीएस (एआईएसएटीएस) का चयन किया। 80 एकड़ भूमि पर बना कार्गो हब देश के विनिर्माण केंद्रों से आने-जाने के लिए त्वरित, सुविधाजनक और अंतर-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

डिजियात्रा के लिए कंपनी से हुआ करार
16 मई 2023 को एमाडेस कंपनी के साथ विश्व स्तरीय यात्री डिजिटल प्रणाली (पीपीएस) प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते में सामान्य उपयोग के लिए चेक-इन, बोर्डिंग, सामान मिलान और डिजियात्रा सक्षम बायोमेट्रिक सुविधाएं के लिए करार हुआ।

नोएडा एयरपोर्ट को मिला डीएक्सएन कोड
27 सितंबर 2023 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधिकारिक आईएटीए कोड डीएक्सएन मिला। 26 अक्तूबर को ताज सैट्स ग्रुप के साथ इनफ्लाइट किचन के निर्माण के लिए साझेदारी हुई।

एयरलाइन से हुआ करार

 

  • 24 नवंबर 2023 को इंडिगो एयरलाइन, 30 जनवरी 2024 को अकासा एयरलाइन के साथ समझौता हुआ
  • 12 अप्रैल 2024 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए बर्ड ग्रुप का चयन किया
  • 17 अप्रैल 2024 को बीपीसीएल पियाला से हवाई अड्डे तक एटीएफ पाइपलाइन का निर्माण का समझौता
  • 7 नवंबर 2024 को टाटा पावर और एनआईए के बीच सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के लिए साझेदारी हुई
  • 16 अक्टूबर 2024 को रनवे के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम तैयार हुआ
  • 9 दिसंबर 2024 को रनवे तैयार होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की टेस्टिंग फ्लाइट उतरी
  • 5 मार्च 2026 को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से मिली हरी झंडी मिली
  • 6 मार्च 2026 को नोएडा एयरपोर्ट को लाइसेंस प्रदान किया गया
और पढ़े  3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love