अयोध्या: पवित्र सरयू अब अयोध्या वासियों की बुझाएगी प्यास

Spread the love

अयोध्या: पवित्र सरयू अब अयोध्या वासियों की बुझाएगी प्यास

पवित्र सरयू अब अयोध्या वासियों की प्यास भी बुझाएगी। इसके लिए 264 करोड़ रुपये की लागत से 100 एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। यहां पर सरयू का जल शुद्धीकरण करने के बाद नलों से लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। अभी तक अयोध्या कैंट और धाम में नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस नई व्यवस्था के प्रभावी हो जाने के बाद रामनगरी भूमिगत जलदोहन से भी मुक्त हो जाएगी।

अमृत योजना के तहत अयोध्या को यह सौगात मिलेगी। इसके लिए सरयू नदी में गुप्तार घाट के पास इनटेक वेल बनाया जाएगा। इसकी मदद से सरयू नदी से 146 एमएलडी पानी लिफ्ट किया जाएगा। इसे जमथरा घाट के पास बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा। यहां सरयू जल का शुद्धीकरण करने के बाद भूमिगत बनाए जाने वाले जलाशयों के माध्यम से पानी की टंकियों में पहुंचाया जाएगा। फिर इसे घरों तक पहुंचाया जाएगा।

जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता संचय शुक्ल ने अमर उजाला को बताया कि इस योजना का डीपीआर तैयार हो गया है। चार जून के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी। जुलाई के आखिरी माह से इस पर काम शुरू हो जाएगा। सरयू के जल का शोधन करने के बाद घरों तक पहुंचाने के लिए सात ओवरहेड टंकी और 10 भूमिगत जलाशयों का भी निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 20 पानी की टंकियां पहले से बनी हुई हैं।

55 हजार घरों में रहने वाले तीन लाख लोगों को मिलेगा लाभ

और पढ़े  प्रदेश के शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन,शासनादेश जारी 

सरयू जल को पीने योग्य बनाकर आपूर्ति किए जाने की योजना का लाभ 55 हजार घरों में रहने वाले तीन लाख लोगों को मिलेगा। अभी तक इन घरों में नलकूपों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भूमिगत जल का दोहन तो बंद होगा ही, कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। नलकूप फूंकने और बिजली न रहने का पेयजल आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पेयजल की उपलब्धता बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *