अयोध्या- Ram Mandir: गर्मी का प्रकोप- राममंदिर निर्माण कार्य के समय में हुआ बदलाव,दूसरे तल पर चल रहा काम

Spread the love

अयोध्या- Ram Mandir: गर्मी का प्रकोप- राममंदिर निर्माण कार्य के समय में हुआ बदलाव,दूसरे तल पर चल रहा काम

नौतपा के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अयोध्या जिले में तापमान 43 डिग्री के आसपास है। चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते नगर में श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो गई है। वहीं राममंदिर ट्रस्ट ने भी मजदूरों को गर्मी से बचाने के लिए मंदिर निर्माण कार्य के समय में बदलाव कर दिया है। अब दोपहर 12 बजे से चार बजे तक निर्माण कार्य ठप रहता है।

इन दिनों राममंदिर में प्रथम तल के साथ दूसरे तल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा परकोटा निर्माण का भी तेज हो गया है। सप्त मंडपम में सात मंदिरों का भी निर्माण शुरू हो गया है। सभी कामों में 3500 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं।

मंदिर निर्माण का काम अब सुबह व शाम के समय किया जा रहा है। सुबह आठ से 12 बजे तक मजदूर काम कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर चार बजे से रात 12 बजे तक मजदूर काम कर रहे हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मजदूरों को रोजाना ओआरएस दिया जा रहा है, ताकि उन्हें गर्मी से बचाया जा सके।

साथ ही श्रद्धालुओं की भी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्री सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए पानी व पंखे, कूलर की व्यवस्था की गई है। दर्शन पथ पर कारपेट बिछाई गई है। जहां-जहां शेड नहीं लगे थे वहां भी अब शेड लगा दिया गया है। दर्शनपथ पर भी कूलर व पंखे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को भी ओआरएस का घोल दिया जा रहा है।

और पढ़े  धर्म परिवर्तन का मामला: HC ने कहा-बालिग बेटियों को बंधक बनाना स्वतंत्रता का उल्लंघन

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *