अयोध्या- जर्मनी से आई बच्ची ने किए रामलला के दर्शन, भारत के बारे में कही ऐसी बात

अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। राम मंदिर देखने के बाद लोग अपने-अपने अनुभव भी शेयर करते हैं। जर्मनी से अयोध्या आई एक बच्ची का रामलला के दर्शन के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भव्य मंदिर को देखकर उत्साहित और भावुक नजर आ रही है।

 

वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने शेयर किया है। जर्मनी से अयोध्या पहुंची बच्ची ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उसके बाद उसने समाचार एजेंसी से भारत आने का अपना अनुभव साझा किया है। बच्ची का अनुभव को साझा करने का अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

बच्ची की मासूमियत, हाथ जोड़कर प्रार्थना और राम मंदिर की सुंदरता पर दी गई प्रतिक्रिया ने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति विदेशियों के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।

 

बच्ची ने क्या कहा? 

वीडियो में जर्मनी की बच्ची ने अंग्रेजी में अपनी बात कही है। बच्ची ने कहा कि उसका नाम आंजन्या है और वह जर्मनी से आई है। यहां सिर्फ गर्मी बहुत है, लेकिन, भारत ऐसा ही है। खैर इससे अधिक गर्मी होती है और इसका मौसम भी होता है। मेरे लिए गर्मी होना सामान्य है। वो आगे कहती है कि राम मंदिर बहुत सुंदर है। बच्ची भव्य मंदिर को देखने के बाद उत्साहित और भावुक दिखी।

उसने कहा कि मैंने कल ही रामलला के दर्शन कर लिए थे। मैं दो दिन पहले ही रामलला की मूर्ति देखना चाहती थी और आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिए। काफी अच्छा अनुभव रहा। अब वीडियो वायरल हो गया है और लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। उसके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि रामलला के दर्शन करने के बाद वह कितनी खुश है।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…