लखनऊ स्टेशन पर अवैध खानपान विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई

आज यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के अंतर्गत लखनऊ स्टेशन पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15030 में निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन अवैध विक्रेताओं को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध प्राधिकरण अथवा अनुमति के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों के पैकेट बेचते हुए पाए गए।
जांच में पाया गया कि उक्त विक्रेता न तो रेलवे द्वारा अधिकृत थे और न ही उनके पास खाद्य सामग्री विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध था, जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। पकड़े गए तीनों अवैध विक्रेताओं को उनके पास से बरामद सामग्री सहित आरपीएफ/लखनऊ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे प्रशासन को दें।
        (कुलदीप तिवारी)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
              उत्तर रेलवे, लखनऊ
और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…