अयोध्या- जर्मनी से आई बच्ची ने किए रामलला के दर्शन, भारत के बारे में कही ऐसी बात

Spread the love

योध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। राम मंदिर देखने के बाद लोग अपने-अपने अनुभव भी शेयर करते हैं। जर्मनी से अयोध्या आई एक बच्ची का रामलला के दर्शन के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भव्य मंदिर को देखकर उत्साहित और भावुक नजर आ रही है।

 

वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने शेयर किया है। जर्मनी से अयोध्या पहुंची बच्ची ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उसके बाद उसने समाचार एजेंसी से भारत आने का अपना अनुभव साझा किया है। बच्ची का अनुभव को साझा करने का अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

बच्ची की मासूमियत, हाथ जोड़कर प्रार्थना और राम मंदिर की सुंदरता पर दी गई प्रतिक्रिया ने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति विदेशियों के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।

 

बच्ची ने क्या कहा? 

वीडियो में जर्मनी की बच्ची ने अंग्रेजी में अपनी बात कही है। बच्ची ने कहा कि उसका नाम आंजन्या है और वह जर्मनी से आई है। यहां सिर्फ गर्मी बहुत है, लेकिन, भारत ऐसा ही है। खैर इससे अधिक गर्मी होती है और इसका मौसम भी होता है। मेरे लिए गर्मी होना सामान्य है। वो आगे कहती है कि राम मंदिर बहुत सुंदर है। बच्ची भव्य मंदिर को देखने के बाद उत्साहित और भावुक दिखी।

उसने कहा कि मैंने कल ही रामलला के दर्शन कर लिए थे। मैं दो दिन पहले ही रामलला की मूर्ति देखना चाहती थी और आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिए। काफी अच्छा अनुभव रहा। अब वीडियो वायरल हो गया है और लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। उसके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि रामलला के दर्शन करने के बाद वह कितनी खुश है।

और पढ़े  अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love