अयोध्या: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की रामलला की आरती

Spread the love

 

श्रीराम की नगरी में बृहस्पतिवार सुबह भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह छह बजे श्रीरामलला की श्रृंगार आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा से आराध्य के दर्शन किए और मंदिर की दिव्यता और भव्यता को निहारा। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।

आरती के बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में राम मंदिर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने व्यवस्था की सराहना की और कहा कि ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में समरसता व सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें, कत्ल की कहानी
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love