अयोध्या: वर्चुअली मनाया जाएगा दीपोत्सव: योगी सरकार

Spread the love

दीपोत्सव पर 21 लाख से अधिक दीयों से रोशन होगी प्रभु श्रीराम की नगरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक बार फिर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या में त्रेतायुग को जीवंत करने के लिए इस बार दीपोत्सव में 21 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने अयोध्या के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की। वर्चुअल बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की ओर से प्रमुख सचिव पर्यटन को लिखे गए पत्र पर चर्चा की गई। इसमें सातवां दीपोत्सव वर्चुअल मनाने की भी तैयारी की गई। बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा अबकी बार एक बार फिर से दीपोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 21 लाख दिए जलाने का योगी सरकार का लक्ष्य है। ऐसे में एक ऐप बनाया जाएगा जिससे लोगों को आसानी से जोड़ा जाएगा। जो लोग ऐप के माध्यम से दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़ेंगे उनको एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दीप जलाने के बाद जो लोग दीए लेना चाहे उस दीए को 11 व 21 रुपए शुल्क रखा जाएगा और जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करेंगे उनको दिए के साथ प्रसाद भी दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- आपसी रंजिश में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, एक पक्ष ने झोंकी फायरिंग,3 लोग घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *