अयोध्या: सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल

Spread the love

चंद्र ग्रहण के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर अयोध्या में तीन मार्च को आम श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।

ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 4:00 बजे होने वाली मंगला आरती तथा 6:30 बजे की श्रृंगार आरती के दर्शन श्रद्धालुओं को सुलभ रहेंगे। इसके बाद ग्रहण काल प्रारंभ होने पर मंदिर परिसर आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

 

ग्रहण समाप्ति के उपरांत रात 8:30 बजे मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। शुद्धिकरण के बाद पुनः पट खोले जाएंगे और रात 9:30 बजे होने वाली शयन आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।

ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ग्रहण के दौरान मंदिर बंद रहने के कारण उस दिन सामान्य, सुगम एवं विशिष्ट दर्शन पास जारी नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ हत्याकांड-: वेब सीरीज से सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love