अयोध्या: मध्यप्रदेश से आए 55 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

 

 

 मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली क्षेत्र से बाल मंडल की 55 सदस्यीय मंडली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंची। दल में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल रहे। सभी भक्त भजन-कीर्तन करते हुए रामनगरी पहुंचे और भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंडली हर वर्ष धार्मिक स्थल पर अनुष्ठान करती है। पिछली बार उन्होंने ओरछा में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया था, जबकि इस बार पहली बार अयोध्या आने का अवसर मिला है। मंडली के सदस्य राजकुमार साहू ने कहा कि अयोध्या की पावन धरा पर दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। यहां होली पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

और पढ़े  UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…