अयोध्या- सीएम योगी 15 जून को आएंगे भरतकुंड,सभा को करेंगे संबोधित ।

Spread the love

अयोध्या- सीएम योगी 15 जून को आएंगे भरतकुंड,सभा को करेंगे संबोधित ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को योगिराज भरतजी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड आएंगे। सोमवार को सांसद और जिले वरिष्ठ अफसरों ने यहां का दौरा करके कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 15 जून को सुबह लगभग दस बजे पहुंचेंगे। वह यहां सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिला अधिकारी नीतीश कुमार, डीआईजी प्रवीण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, सहित अन्य अधिकारियों ने भरतकुंड पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

अफसरों ने संभावित सभा को लेकर स्थान देखा। यहां सफाई व्यवस्था को लेकर मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमला शंकर पांडेय सहित अन्य लोग थे। पूरा कलंदर थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में सोमवार शाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंचे थे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *