Ayodhya:मुख्यमंत्री योगी आज दिवाली पर पहुंचे हनुमानगढ़ी किया दर्शन-पूजन, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी।

Spread the love

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रामलला दरबार सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजन किया। इसके बाद राम नगरी के संतों से आशीर्वाद लिया। कारसेवक पुरम में संतो के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। सीएम ने कहा कि अयोध्या के भौतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विकास को लेकर हमें आगे बढ़ना होगा।

सीएम योगी आगे बोले कि दीपोत्सव ने एक बार फिर से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बार प्रधानमंत्री भी दीपोत्सव के साक्षी बने। हम यह जो विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं वह संत-धर्माचार्यो सहित अयोध्या वासियों के सहयोग से ही संभव हो सका है। इससे पूर्व सोमवार को सीएम योगी सुबह करीब आठ बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन पूजन किया। यहां उन्होंने महंत संत रामदास व महंत धर्मदास से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत बलराम दास, पार्षद रमेश दास व संत राजू दास ने सीएम का स्वागत किया।
इसके बाद सीएम ने रामलला के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई। श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी कारसेवक पुरम पहुंचे और संत धर्म आचार्यों के साथ जलपान किया। सीएम ने अयोध्या के विकास को लेकर संतों से सुझाव भी लिया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित राम नगरी के दर्जनों संत महंत उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  विवाद.. CM योगी बोले- आस्था पर न करें टिप्पणी, आदतन अपराधी व्यक्ति को प्रतिबंधित करें
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *