14 साल की बच्ची से दुष्कर्म सर्किट हाउस में खून से लथपथ मिली थी बालिका, जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही पीड़िता.

कन्नौज जिले में सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न मिली बालिका की कानपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गुरसहायगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। छानबीन के दौरान वह सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हाल में वह मिली थी। बालिका का कानपुर के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार बालिका की हालत नाजुक है, अभी तक उसने आंखें नहीं खोलीं हैं। वहीं पुलिस ने कस्बा में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छह युवकों से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा सका।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों कारे जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है।

और पढ़े  अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…