अयोध्या-मुख्यमंत्री योगी ने किया 41वें रामायण मेले का शुभारंभ।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में 41वें रामायण मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी मौजूद रहे। यह मेला 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके समापन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। रामायण मेला में राम विवाह उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इस बार रामायण मेला बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

इसके पहले अयोध्या के जीआईसी मैदान में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या सप्तपुरी में से एक पुरी है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाना है। अयोध्या में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की तीस हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। यहां आध्यात्मिक नगरी बनने के साथ ही भौतिक साधनों का भी उपलब्धता होगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दीपोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन उनकी अयोध्या के प्रति अपार श्रद्धा और निष्ठा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली आती ही नहीं थी और अब बिजली जाती नहीं है। आज पूरी अयोध्या एलईडी लाइट से जगमगा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण में जो व्यापारी विस्थापित हो रहे हैं हम उनका पुनर्वास भी करेंगे। अयोध्या से जुड़ने वाले सभी मार्गों को फोरलेन व सिक्स लेन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन भी किए।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *