अयोध्या- श्रीराम आश्रम में मना मां जानकी का छट्ठी महाेत्सव

Spread the love

अयोध्या- श्रीराम आश्रम में मना मां जानकी का छट्ठी महाेत्सव

पाैराणिक पीठ श्रीराम आश्रम रामकाेट में बुधवार को मां जानकी का छट्ठी महाेत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मां जनक नंदिनी को कढ़ी, पकाैड़ी, पापड़, दही बड़ा, चूड़ा-दही, पचरंगी दाल, रसगुल्ला समेत अन्य विविध पकवानाें का भाेग लगा। छट्ठी महाेत्सव काे श्रीरामाश्रम के वर्तमान पीठाधिपति श्रीमहंत जयराम दास वेदांती महाराज ने अपना सानिध्य प्रदान किया। सर्वप्रथम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान मां जानकी का सुबह अभिषेक-पूजन हुआ। उसके बाद उन्हें नया वस्त्र धारण कराकर दिव्य श्रृंगार किया गया। तदुपरांत विभिन्न प्रकार के पकवानाें का भाेग लगा। तत्पश्चात जनक नंदिनी की दिव्य आरती उतारी गई। पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हाे गया। साधु-संत, भक्तजन खुशी से झूम रहे थे। वह उत्सव से पूरी तरह सराबाेर रहे। महाेत्सव पर पूरा मंदिर परिसर पुलकित रहा। माता सीता के छट्ठी महाेत्सव में सम्मिलित होकर भक्तगणाें ने अपना जीवन धन्य बनाया। साधु-संत एवं भक्तजनाें ने छट्ठी महाेत्सव का प्रसाद ग्रहण किया। श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर श्रीमहंत जयराम दास वेदांती महाराज ने कहा कि मठ में मां जानकी का छट्ठी महाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। छट्ठी पर माता जानकी काे मिथिला परंपरानुसार भाेग लगा। मां जानकी के अभिषेक-श्रृंगार बाद दाेपहार में उनका भाेग, आरती-पूजन किया गया। तदुपरांत साधु-संत व भक्तगणाें ने छट्ठी महाेत्सव का प्रसाद पाया। उत्सव पर आश्रम के पूरे प्रांगण काे सजाया गया था, जिसकी आभा देखते हुए बन रही थी। मठ में दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से शुरू हाेकर देररात्रि तक चलता रहा। नामचीन कलाकाराें ने अपने गायन-वादन से उत्सव में चार-चांद लगा दिया। कलाकारों ने महाेत्सव की शमा बांध दी। इससे उपस्थित साधु-संत एवं भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीमहंत जयराम दास महाराज ने कलाकारों को न्याैछावर भेंट किया। उन्होंने पधारे हुए संत-महंताें का स्वागत-सत्कार भी किया। इस अवसर पर काफी संख्या में साधु-संत, मंदिर से जुड़े हुए शिष्य-परिकर, अनुयायी माैजूद रहे।

और पढ़े  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की नो एंट्री

Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *