Virat Kohli- कोहली को अहमदाबाद में मिली धमकी,4 गिरफ्तार, टीम ने रद्द किया प्रैक्टिस मैच |

Virat Kohli- कोहली को अहमदाबाद में मिली धमकी,4 गिरफ्तार, टीम ने रद्द किया प्रैक्टिस मैच |

एलिमिनेटर मैच से पहले विराट कोहली को अहमदाबाद में धमकी मिली जिसकी वजह से आरसीबी ने अपना एकमात्र प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया। इसके अलावा मैच से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं हुई। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ। दरअसल, आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 मई को खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी जबकि दूसरी टीम क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इस मुकाबले से पहले आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली को धमकी मिली थी जिसकी वजह से आरसीबी ने प्रैक्टिस मैच और प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस ने सोमवार रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हालांकि, अब तक दोनों टीमों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस अधिकारी ने दिया बयान
इस मामले में पुलिस अधिकारी विजय सिंह ज्वाला ने कहा, “अहमदाबाद पहुंचने के बाद विराट कोहली को गिरफ्तारियों के बारे में पता चला। उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरसीबी जोखिम नहीं लेना चाहता था। उन्होंने हमें सूचित किया कि कोई अभ्यास सत्र नहीं होगा। राजस्थान रॉयल्स को भी इसके बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्हें अपने अभ्यास को आगे बढ़ाने में कोई समस्या नहीं थी।”

और पढ़े  रियाद हवाई अड्डे पर एक और हमला: 12 लोगों की मौत, 300 घायल, क्या दखल देगा अमेरिका?
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…