Ayodhya:- पर फैलने से पहले ही जटायु के कतरे पर, 53 दिन के भीतर ही ये सेवा बंद होने के कगार पर ।

Spread the love

Ayodhya:- पर फैलने से पहले ही जटायु के कतरे पर, 53 दिन के भीतर ही ये सेवा बंद होने के कगार पर ।

सरयू तट पर क्रूज जटायु के पर फैलने से पहले ही कतर गए। पर्यटकों को रिझाने के लिए शुरू की गई यह सेवा हेलीकॉप्टर और पैराग्लाइडिंग की तरह कुछ ही दिनों में फेल हो गई। लोगों का कहना है कि तीनों सेवाएं जल्दबाजी में बिना किसी होमवर्क के शुरू की गई थीं। इसलिए उपयोगिता साबित नहीं कर सकीं।

रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कवायद तेजी से चल रही है। 34 हजार करोड़ की योजनाओं से अयोध्या में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अप्रैल में पर्यटन विभाग की तरफ से ””अयोध्या धाम के हवाई दर्शन”” सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये का शुल्क तय किया गया था। आठ मिनट में पर्यटकों को पूरी अयोध्या के हवाई दर्शन कराए जाने थे। यह सेवा पहले 15 दिन के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू की गई थी। जिस कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई थी, वह कंपनी 11 दिन में ही वापस लौट गई। बताया गया कि हवाई दर्शन सेवा उपलब्ध कराना कंपनी के लिए महंगा साबित हो रहा है।

कुछ महीने पहले अयोध्या में पैराग्लाइडिंग की सेवा शुरू की गई। इसका उद्घाटन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था, लेकिन यह सेवा कब शुरू हुई और कब बंद हुई, किसी को पता ही नहीं चला। इसी तरह सितंबर में शुरू हुई क्रूज सेवा का भी हाल बेहाल है। इस संबंध में पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

और पढ़े  राष्ट्रपति मुर्मू का पहुंचीं अयोध्या- रामलला दर्शन से श्रीराम यंत्र स्थापना तक, 5 घंटे का खास कार्यक्रम,राम दरबार में किया पूजन, आरती उतारी

Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *