उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून भ्रमण, तैयरियों में लगा विभाग, कार्यक्रम स्थल पर जांच के बाद ही प्रवेश

 

 

राष्ट्रपति के दून में भ्रमण को लेकर पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर फोन का प्रयोग ना करें। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन को प्रतिबंधित किया जाए और ऊंचे स्थानों की भी जांच कराई जाए।

मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से पहले ही अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं। सभी अपने साथ पहचान पत्र और ड्यूटी कार्ड अवश्य रखें।
एंटी सबोटाज जांच के बाद कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को विधिवत जांच के बाद ही जाने की अनुमति दें। इसके साथ ही वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के हर पहलू से सतर्क नजर रखे और में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज जांच के बाद कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दे। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति न दी जाए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भीड एक साथ बाहर आएगी, इसे लेकर भी पहले ही सुरक्षा के प्रबंध किए जाए।

निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान कोई भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। न कोई एक साथ पर एकत्र हो। उन्होंने वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देश दिए कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले ही पूरे रूट व्यवस्था का निरीक्षण कर सुनिश्चित किया जाए कि वीवीआईपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। निर्देश दिए कि वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन न उड़ाया जाए।

और पढ़े  उत्तराखंड: कचरा मुक्त बनेंगे देहरादून और हरिद्वार नगर निगम, मंत्रालय के अधिकारी करेंगे सीधे निगरानी

धर्मशालाओं-होटलों में कराई जाए जांच
अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से जौलीग्रांट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास संदिग्धों की तलाशी ली जाए। वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम से जांच कराई जाए। क्षेत्र में धर्मशालाओं, होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर जांच कराई जाए।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…